लंदन शॉपिंग सेशन के चक्कर में गणतंत्र दिवस भी छोड़ने को तैयार CM हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला

लंदन शॉपिंग सेशन के चक्कर में गणतंत्र दिवस भी छोड़ने को तैयार CM हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला

रांची : नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है। मरांडी ने आरोप लगाया कि CM हेमंत सोरेन अब “लंदन शॉपिंग सेशन” के लिए अपनी विदेश यात्रा को एक्सटेंड कर रहे हैं और इस बार गणतंत्र दिवस जैसे महापर्व से भी दूरी बनाने की तैयारी में हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मरांडी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “एक बैठक का एंट्री कार्ड मिलने पर फूले नहीं समाने वाले हेमंत सोरेन जी, कभी झारखंड की दुर्दशा पर शर्म भी कर लीजिए। मुख्यमंत्री की नाकामी और निकम्मेपन की कीमत झारखंड रोज़ चुका रहा है। राज्य को हर दिन नए ज़ख्म मिल रहे हैं, लेकिन हेमंत जी को सिर्फ़ व्हाइट बैज और मंहगे कोट-मफलर वाले फोटो सेशन की चिंता है।”

उन्होंने आगे कहा कि सुना है अब “लंदन शापिंग सेशन” के लिये यात्रा एक्सटेंड कर इस बार गणतंत्र दिवस महापर्व से भी दूरी बना लेने की तैयारी हो रही है।

मरांडी ने राज्य की कई गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करते हुए CM पर तंज कसा:

– जमशेदपुर से अपहृत व्यवसायी का अब तक कोई सुराग नहीं।
– सोमा मुंडा के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं।
– युवा नौकरी और रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर।
– बालू, पत्थर, कोयला जैसे खनिजों की लूट मची हुई।
– पहले शराब घोटाला और अब घोटाले की जांच में घोटाला।
– आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।
– हर ओर अराजकता का मंजर।

उन्होंने सरस्वती पूजा के दिन बोकारो के एक स्कूल परिसर में हुई आगजनी का जिक्र करते हुए कहा, “धू-धू कर जलती तीन स्कूल बसों को देखिए और आत्मचिंतन करिए कि आपकी प्राथमिकता क्या है… झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था की नैतिक जिम्मेदारी लेना या आत्ममुग्धता से ग्रस्त होना?”

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now