IMG 20201129 WA0010

लातेहार क्रिकेट एकेडमी ने विनर ट्राफी पर जमाया कब्जा.

लातेहार, मो०अरबाज.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार/बालूमाथ : लातेहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे स्कूली लीग प्रतियोगिता का फाइनल मैच में एलसीए ने हाई स्कूल बालूमाथ को 30 रन के अंतर से पराजित कर विनर ट्रॉफी पर कब्जा किया। लीग का फाइनल मैच हाई स्कूल बालूमाथ तथा लातेहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। एलसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 139 रन बनाया। जिसमे अतुल रंजन 20 कुमार शानू 24 तथा देव कुमार ने 38 रन का योगदान दिया। वहीं हाई स्कूल बालूमाथ की ओर से मिथलेश 2 विकेट आशीष 2 सोनू , रिंकू तथा विजय ने एक एक विकेट चटकाए।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी हाई स्कूल बालूमाथ की पूरी टीम 108 रन पर ही ढेर हो गयी। जिसमें सोनू भगत 37, शिवांश 12 तथा अनिकेत ने 9 रन का योगदान किया। लातेहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से अतुल रंजन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए वही इमदाद 2 तथा सत्यम 1 विकेट लेने में सफल रहे। मैच के अंपायर न्यूटन आनंद तथा अंकित गौरव जबकि स्कोरर आयुष रंजन थे। आज के मैच में मैन ऑफ द मैच एलसीए के अतुल रंजन को चुना गया। वही वेस्ट मोमेंट ऑफ मैच शिवम कुमार को चुना गया।

जिला के उपयुक्त अबु इमरान ने विजेता टीम एलसीए को ट्राफी देकर सम्मानित किया। वही उपविजेता टीम को जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह के द्वारा दिया गया। मैन आफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पूर्व विधायक हरे कृष्ण सिंह ने दी। मौके पर भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार सिंह, रामदेव सिंह, रानी कुमारी, शफीक खान, शैलेश कुमार, दिलीप कुमार, नीरज कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, अनिल सिंह, विष्णुदेव प्रसाद, आनंद सिंह, प्रमोद कुमार समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव अमलेश कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत संघ के पदाधिकारियों ने बुके देकर किया।

Share via
Share via