सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर आयोजित.
लातेहार : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार शनिवार को सदर प्रखंड परिसर में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर आयोजित आयोजित की गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रसिकेश कुमार एवं उपायुक्त अबु इमरान ने शिरकत की एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रसिकेश कुमार ने कहा कि संविधान में प्रदत्त सभी अधिकार लोगों को दिलाना न्यायपालिका का कर्तव्य है। विधिक सेवा-सह- सशक्तिकरण शिविर के आयोजन का उदेश्य है कि लोगों को कानूनी न्याय के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक न्याय भी दिलाया जाए। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इस उदेश्य के लिए जिला प्रशासन के साथ कन्धा से कन्धा मिला कर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका अब यह सीधे आमजनों से जुड़ कर उनको हक दिलाने का कार्य कर रहा है।
प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री कुमार के द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक होने की बात कही गई। उपायुक्त अबु इमरान ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं से कोई भी लाभुक वंचित नहीं होगा। जिला प्रशासन अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने को लेकर कटिबंद्ध है। उन्होंने बताया कि आज जिला के सभी प्रखंडों में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत 2 लाख 22 हजार 301 लाभूको के बीच 45 करोड़ 38 लाख 30 हजार 769 राशि की लागत से परिसंपितयों का वितरण किया गया।
उपायुक्त श्री इमरान ने अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं की भी जानकारी दी एवं योजना का लाभ लेने को लेकर लोगों को प्रेरित किया। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, श्रम अधीक्षक बबन कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इससे पूर्व मुख्य अतिथियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। वही मंच का संचालन अतुल कुमार सिंह के द्वारा किया गया।
2 लाख 22 हजार 301 लाभूको के बीच 45 करोड़ 38 लाख 30 हजार 769 राशि की परिसंपितयों कहां हुआ वितरण
प्रखंड परिसर में आयोजित विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर में प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रसिकेश कुमार एवं उपायुक्त अबु इमरान के द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपतियों का वितरण किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों से दो-दो लाभुको को परिसंपति दी गई। वही जिले में विभागों की ओर से कुल 2 लाख 22 हजार 301 लाभूको के बीच 45 करोड़ 38 लाख 30 हजार 769 राशि की लागत परिसंपितयों को वितरण किया गया।
समाज कल्याण विभाग
समाज कल्याण विभाग की ओर से 4 लाभूक को कन्यादान योजना का लाभ दिया गया तथा 39 की मुंहजुठी कराई गई, 1130 व्हील चेयर , 36 ट्राई साइकिल , 40 बैशाखी , एवं 28 ब्लाइंड छड़ी लाभुको के बीच वितरित की गई।
श्रम विभाग
निर्माण श्रमिक किट सहायता योजना अंतर्गत 185,श्रमिक औजार सहायता याजना अंतर्गत 25, साइकिल सहायता योजना अंतर्गत 35, मेधावी पुत्र-पुत्री छात्रवृति योजना अंतर्गत 71,मातृत्व प्रसुविधा योजना अंतर्गत 39,चिकित्सा सहायता योजना अंतर्गत 8, झारखंड निर्माण कर्मकारमृत्यू दुर्घटना सहायता योजना अंतर्गत 1,अंत्योष्टि सहायता योजना अंतर्गत 5,मजदूर कार्ड निबंधन अंतर्गत 138 एवं पैंट सर्ट एवं साड़ी योजना अंतर्गत 45 लाभुक को योजना का लाभ प्रदान किया गया ।
आपूर्ति विभाग
एवाई कार्ड अंतर्गत 14473,पीएच कार्ड अंतर्गत 118952 एवं जनवितरण प्रणाली ग्रीन कार्ड अंतर्गत 5115 लाभुक को लाभवान्वित किया गया।
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत गृह प्रवेश एवं भुगतान 2044 लाभुक को , जाॅबकार्ड वितरण 797 लाभुक को किया गया l
आइटीडीए विभाग
बिरसा आवास अंतर्गत 47,चिकित्सा सहायता अंतर्गत 14 लाभुक को लाभ दिया गया l
जेएसएलपीएस
199 स्वयं सहायता समुह के 1308 लाभुकों को चक्रिय निधि योजना का , 882 समूह के 11784 लाभुक को सामुदायिक आजीविका निधि योजना का लाभ दिया गया l 1932 लाभुक को बैंक लोन दिया गया ।
कृषि विभाग
कृषि यंत्र-विद्युत पंप सेट,डीजल पंपसेट ,सिंचाई पाइप,पावर स्प्रेयर,मल्टीकाॅप थ्रेसर,रोटावेटर वितरण योजना के कुल 248 लाभुक को लाभ दिया गया , 257 किसान मुद्रा स्वास्थ्य कार्ड दिया गया l
सामाजिक सुरक्षा विभाग
65216 लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा की पेंशन योजनाओं का लाभ दिया गया l
सवास्थ्य विभाग
124 लाभुक को गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया
सामान्य शाखा
विक्टिम कंपनसेशन योजना के तहत 12 पीड़ित को सहायता राशि दी गयी l
स्टॉल का किया निरीक्षण
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रसिकेश कुमार एवं उपायुक्त अबु इमरान के द्वारा विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टाॅल का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सामाज कल्याण विभाग अंतर्गत मुंहजुठी एवं कन्यादान योजना का लाभ एवं व्हील चेयर भी लाभुको को प्रदान किया गया।
लातेहार, मो अरबाज

















