Lightning wreaks havoc in Godda: 45-year-old goat herder dies, village mourns

गोड्डा में वज्रपात का कहर: बकरियां चरा रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

Lightning wreaks havoc in Godda: 45-year-old goat herder dies, village mourns
Lightning wreaks havoc in Godda: 45-year-old goat herder dies, village mourns

गोड्डा: गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र स्थित अमौर पंचायत के खीरोंदी गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरेंद्र मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार अमरेंद्र मंडल रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी और मौसम खराब बना हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में अमरेंद्र मंडल आ गए। वज्रपात इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल उनकी ओर दौड़े, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। खबर फैलते ही खीरोंदी गांव समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि अमरेंद्र मंडल मेहनत-मजदूरी और पशुपालन के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूचना मिलने पर बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया।

परिजनों ने सरकार और जिला प्रशासन से मुआवजा एवं आर्थिक सहायता की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवार को जल्द राहत उपलब्ध कराने की अपील की है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now