अवैध शराब तस्करों (liquor smugglers)के खिलाफ रामगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त।।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रामगढ़ जिला पुलिस ने एक बार फिर अवैध शराब तस्करो (liquor smugglers) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है , मांडू थाना क्षेत्र में एक पिकअप वैन पर लगे हुए भारी मात्रा में अवैध शराब को चेक किया गया। आज रामगढ़ में एसडीपीओ किशोर कुमार रजक के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया उन्होंने बताया कि रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे को मिली सूचना के आधार पर रामगढ़ पुलिस को सफलता हासिल हुई है एसडीपीओ किशोर रजक ने बताया कि सूचना मिलते ही मांडू थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया इसके बाद मांडू थाना क्षेत्र के बीस माइल पर सघन जांच अभियान चलाया गया जिसमें एक पिकअप वैन रांची से हजारीबाग की ओर जा रही गाड़ी नंबर -BR02GA- 1797 से वैन की जांच की गई जिसमें ब्रांड के 640 बोतल अवैध शराब जप्त किया गया।।

















