लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण के बिना ही पारित हुआ धन्यवाद प्रस्ताव, हंगामा जारी रहा!

लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण के बिना ही पारित हुआ धन्यवाद प्रस्ताव, हंगामा जारी रहा!

2004 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के बिना ध्वनिमत से पास हो गया। विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच स्पीकर ओम बिरला ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विपक्षी सांसद वेल में आकर लगातार विरोध जता रहे थे, जिसके कारण पीएम मोदी अपना पारंपरिक जवाब नहीं दे पाए। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना 22 साल बाद दोहराई गई है (पिछली बार 2004 में ऐसा हुआ था)। अब सभी की नजरें राज्यसभा पर टिकी हैं, जहां शाम 5 बजे पीएम मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना जवाब दे सकते हैं।

सदन में हंगामे की वजह राहुल गांधी के भाषण को लेकर विवाद रहा साथ ही सांसदों का निलंबन और किताबों को लेकर सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी बहस देखा गया। सदन में भारी शोर-शराबा रहा, जिसके कारण पूरे दिन कार्यवाही को प्रभावित रहा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now