20201002 175759

बापू को किया गया नमन.

Team Drishti,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज झारखंड फुटपाट दुकानदार संघ द्वारा डेली मार्केट स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को नमन किया गया और गांधीजी के बताए रास्ते पर चलनें का प्रण लिया. इस मौके पर झारखंड दुकानदार संघ के अध्यक्ष और जेएमएम नेता जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि बापू सत्य अहिंसा के पुजारी थे, देश के आजादी दिलाने में बापू का एक महत्वपूर्ण योगदान था. बापू का सबसे बड़ा हथियार सत्य एवं अहिंसा था वे लोगों से सत्य के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते थे. उन्होनें कहा कि भले ही बापू हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके आदर्श आज भी जिंदा है.

इस कर्यक्रम में फुटपाट दुकानदार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के साथ अजीत नायक, मोहम्मद फैयाज, बबलू, रिंकू, शशी सिंह, परवेज आलम, मोहम्मद इम्तियाज के साथ कई फुटपाथ दुकानदार और नेता मौजूद थे कई लोग मौजूद थे.

Share via
Share via