वित्तीय समावेशन एवं साक्षरता शिविर ग्राम संपर्क अभियान का शुभारंभ.

Share
Link copied

Team Drishti

भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के रांची स्थित दक्षिणी मंडल कार्यालय द्वारा 2 अक्टूबर को आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत रांची जिले के नगरी प्रखंड के नयासराय खोटे में वित्तीय समावेशन एवं साक्षरता शिविर ग्राम संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मंडल कार्यालय रांची दक्षिण द्वारा उक्त गांव को समुचित वित्तीय सेवाएं प्रदान करने एवं वित्तीय रूप से सशक्त बनाने हेतु गोद लिया गया है. यह अभियान चार प्रमुख बिंदुओं डिजिटल, क्रेडिट, सामाजिक सुरक्षा एवं वित्तीय साक्षरता पर केंद्रित है. इस अभियान में डिजिटल सेवा के अंतर्गत पीएनबी द्वारा आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर सीडिंग, भीम, यूपीआई तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत पीएनबी पीएमजेजेबीवाई , पीएमएसबीवाई, एपीवाई, कम लागत वाले स्वास्थ्य बीमा और कम लागत वाले जीवन बीमा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

इस अभियान के तहत गांव के मेधावी छात्र छात्राओं को शैक्षिक सामग्री भी प्रदान की गयी. इस दौरान दक्षिणी मंडल प्रमुख श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, गांव  की सरपंच श्रीमती नरमी गाड़ी, गुटवा शाखा के प्रमुख उमेश सिन्हा, दक्षिणी उपमंडल प्रमुख श्री अमित कुमार रावत, तथा संजय सुमन, पूनम पांडे, दीपमाला एक्का इत्यादि सदस्यगण उपस्थित थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow