Melodies of devotion to Krishna will resonate at the Nagar Bhavan on September 8; ISKCON Simdega will celebrate a grand Nandotsav.

नगर भवन में 8 सितंबर को गूंजेगी कृष्ण भक्ति की धुन, इस्कॉन सिमडेगा मनाएगा भव्य नंदोत्सव

Share
Link copied
Melodies of devotion to Krishna will resonate at the Nagar Bhavan on September 8; ISKCON Simdega will celebrate a grand Nandotsav.
Melodies of devotion to Krishna will resonate at the Nagar Bhavan on September 8; ISKCON Simdega will celebrate a grand Nandotsav.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशियों को भक्ति और उल्लास के साथ मनाने के लिए इस्कॉन सिमडेगा की ओर से 8 सितंबर को नगर भवन में भव्य नंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में होने वाले इस आयोजन को लेकर जिलेवासियों में उत्साह है।

नंदोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाभिषेकम, विशेष कृष्ण कथा, दर्शन-आरती और महाप्रसादम सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनकी भक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के बीच नगर भवन का वातावरण भक्तिमय होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त कंचन सिंह शामिल होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी श्रीकांत एस. खोटरे और डीडीसी दीपांकर चौधरी सहित जिले के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Kashmir
advertisement

नंदोत्सव को लेकर इस्कॉन के प्रतिनिधियों के साथ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोती अग्रवाल, समाज के बुद्धिजीवी और अन्य सहयोगी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

RKDF
advertisement

गौरतलब है कि इस्कॉन की ओर से सिमडेगा में आयोजित नंदोत्सव का जिलेवासियों को हर वर्ष बेसब्री से इंतजार रहता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होकर भजन, संकीर्तन और आरती के माध्यम से कृष्ण भक्ति में लीन होते हैं। आयोजकों को इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।