महानगर भाजपा ने मजदूरों के बीच श्रमिकों के बीच श्रम सुधार कानून से जुड़े पत्रक का वितरण किया.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : आज शाम 6 बजे से भारतीय जनता पार्टी राँची महानगर जिला के तत्वावधान में अपर बाजार के बाजार टाँड़ में केंद्रीय श्रमिक संसोधन बिल से जुड़े पत्रक का वितरण किया गया एवं इस अवसर पर मजदूरों को श्रमिक सुधार कानून से मजदूरों को होनेवाले लाभ को बताया गया। कार्यक्रम में शामिल महानगर भाजपा अध्यक्ष के के गुप्ता ने श्रमिक सुधार कानून से मजदूरों को होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के श्रमिक सुधारों से न केवल देश के श्रमिकों के हित सुरक्षित होंगे बल्कि उन्हें कई और अधिकार भी प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि बदले हुए वैश्विक परिदृश्य में ये कानून श्रमिकों एवं प्रबंधन के बीच साकारात्मक वातावरण एवं श्रमिक हित में मील का पत्थर साबित होंगे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण सिंह ने कहा कि नई श्रम संहिताओं में 50 करोड़ से अधिक संगठित, असंगठित तथा स्वनियोजित कामगारों के लिए न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अवसर आदि का प्रावधान किया गया है जो मजदूरों के हित में ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में महानगर मीडिया प्रभारी मुकेश सिंह, देवेंद्र शर्मा, राजा सिंह, अपर बाजार मंडल अध्यक्ष बिनोद महतो, अरविंद सिंह पिंटू, ओमप्रकाश पांडेय, शंकर झा, सन्नी वर्मा जी, दिवाकर सिंह जी एवं अशोक चंचल, बाबू भुईयां सहित आदि उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow