विधायक अंबा प्रसाद गैंगरेप की पीड़िता से मिली

Share
Link copied

वरीय संवाददाता सौरव सिन्हा

दुमका:-उपचुनाव को लेकर दुमका दौरे पर पर पहुंचीं विधायक अंबा प्रसाद ने दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव भालसूमार के संथाली टोला में कुछ दिन पूर्व हुए 12 वर्षीय छात्रा की गैंगरेप के बाद हुई हत्या से पीड़ित परिवार से मिली।
विधायक अंबा प्रसाद गैंगरेप की पीड़िता से मिली
विधायक ने दिवंगत छात्रा की मां और परिवार से मुलाकात की और ढाढस बंधाया। अंबा प्रसाद ने परिवार वालों को आर्थिक सहयोग और राशन दिया। साथ ही विधायक ने अपनी तरफ से हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने कहा राज्य सरकार इस मामले में दोषियों को कठोरतम दंड दिलायेगी। उन्होंने अभी तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी परिवार वालों को दिया।
आपको बता दें कि जिस लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी वह घर में पांच बहनों में सबसे बड़ी बेटी थी और पढ़ने लिखने में काफी तेज थी।
विधायक अंबा प्रसाद गैंगरेप की पीड़िता से मिली
गैंगरेप के बाद से ही पूरा परिवार सदमे में था तथा पीड़िता की मां पिछले कई दिनों से अन्न जल भी ग्रहण नहीं कर रही थी, विधायक अंबा प्रसाद को जब इसकी जानकारी हुई तो तत्काल उनके घर पहुंच कर उनको आर्थिक सहायता देते हुए उनकी मां को अपने हाथों से भोजन कराया। उनको आश्वस्त किया कि परिवार को दहशत में रहने की आवश्यकता नहीं है, हेमंत सरकार इस मामले में सजग है। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
अंबा प्रसाद ने कहा महागठबंधन सरकार महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति अत्यंत सजग और गंभीर है। ऐसी किसी भी घटना पर तत्काल कार्रवाई हो रही है।महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए राज्य में पहली बार प्रत्येक जिले के लिए विशेष व्हाटसएप नंबर जारी किया है जिस पर सभी निर्भीक होकर सूचना भेजें। पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow