SmartSelect 20210604 165043 Google

15 से 18 जून तक झारखंड में पहुंचेगा मानसून, जानिए मौसम विभाग ने दी जानकारी.

रांची : 15 से 18 जून के बीच झारखंड पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को केरल में मानसून ने दस्तक देती है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार राज्य में बेहतर मानसून की बारिश होने की संभावना है। इस बीच राज्य में प्री मानसून एक्टिविटी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के उपर एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना है इसके कारण राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा अलगे पांच दिनों में राज्य के मौसम में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्के के मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धन्बाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और पाकुर में कहीं-कहीं एक से दो बार मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान के दौरान राज्य कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश कोनेर में 5.4 मिमी दर्ज की गयी। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Share via
Share via