मोरहाबादी (Morabadi)के फुटपाथ दुकानदार पहुंचे हाईकोर्ट

मोरहाबादी (Morabadi)के फुटपाथ दुकानदार पहुंचे हाईकोर्ट

Share
Link copied

Ranchi : मोरहाबादी(Morabadi) के आंदोलनरत फुटपाथ दुकानदारों ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 202 दुकानदारों ने उपायुक्त, नगर आयुक्त और जिला दंडाधिकारी के उपर वाद दाखिल किया है. वाद में इस बात का जिक्र है कि वर्षो से ठेला खोमचा, गुमटी, लगाकर व्यापार कर रहे दुकानदारों को गलत तरीके से हटाया जा रहा है.

दुकानदारों  को  न्यायालय पर है गहरी आस्था

जिसके बाद नाराज दुकानदारों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रोशन ने कहा की फैसला चाहे जो भी हो. बहरहाल दुकानदारों ने अपने रोजी-रोटी एवं हक की लड़ाई के लिए सरकार से लोहा लेने की तैयारी कर ली है. उन्होंने आगे कहा माननीय उच्च न्यायालय में हमारी गहरी आस्था है. हम सभी न्यायालय के फैसले को बिना शर्त मानेंगे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow