20201121 231507

बाल बाल बचा मोटर साईकिल सवार, अन्य कई लोग घायल.

हजारीबाग, कुंदन लाल.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारीबाग विष्णुगढ़ नेशनल हाइवे 100 सड़क पर बन्हे से सटा हुआ भेलवारा टर्निंग के पास एक ट्रेलर नम्बर एनएल 02 के 3333 हजारीबाग से विष्णुगढ़ की ओर से जा रहा था, जिसमें छड़ लदा हुआ था। यह ट्रेलर जैसे ही भेलवारा घाटी के पास पहुँचा वैसे ही ट्रेलर असंतुलित होकर लदा हुआ छड़ रोड पर क्रमशः गिरने लगा। इसी क्रम में ट्रेलर के विपरीत दिशा विष्णुगढ़ की ओर से हजारीबाग की ओर जा रहे जिनगा निवासी कमल प्रसाद जो जमुआ से अपने घर मोटर साईकिल से आ रहा था। छड़ को गिरते देख मोटर साइकिल सवार ने मोटर साईकिल छोड़कर गिर गया और वह छड़ के बगल में जा गिरा और उनका उक्त मोटर साईकिल छड़ में जाकर दब गया। जिससे मोटर साईकिल सवार बाल बाल बच गया।

देखते ही देखते भीड़ जमा हो गया और मोटर साईकिल सवार को उठाया। भगवान का लोगों पर आशीर्वाद रहे तो बड़ा दुर्घटना में भी कुछ नहीं हो सकता। इसी का ताजा उदाहरण छठ्ठ पूजा के दिन यहाँ लोगों को देखने को मिला है।

Share via
Share via