20250220 123257

मोटरसाइकिल की हुई टक्कर , घायल दो युवक को टेलर ने चपेट में लिया

मोटरसाइकिल की हुई टक्कर , घायल दो युवक को टेलर ने चपेट में लिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह के टुंडी रोड में वनांचल कॉलेज के समीप गुरुवार सुबह 5 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।वहीं दो लोग घायल हो गये। मृतक युवक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के बोडो मोहनपुर निवासी मो अनीस अहमद और झगरी निवासी शंकर साव के रुप में हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बस जलकर हुई खाक , लेकिन सभी यात्री सकुशल जानिए कैसे

बताया गया कि यह दोनों युवक बाइक से बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री से काम करने वापस घर जा रहा था।तभी वनांचल कॉलेज के समीप इसके बाईक की टक्कर एक अन्य बाइक से हो गई।उस बाईक में भी दो लोग सवार थे।दोनों बाइक की टक्कर के बाद दोनों बाइक में सवार चार लोग गिर कर घायल हो गए।इसी दौरान गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार टेलर ने इन दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

रांची अपर बाजार स्थित शर्मा टॉवर में लगी भीषण आग, काबू

जिससे घटना स्थल पर ही मो अनीस अहमद और शंकर साव की  मौत हो गयी। वहीं घायल दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है।वहीं मृतक के पॉकेट से प्राप्त मोबाइल नंबर से उनके परिवार जनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर मृतक के परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे। इस बीच में मुफ्फसिल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू की। सुबह 9 बजे तक घटनास्थल से शव को नहीं उठाया गया था।

Share via
Share via