IMG 20210605 WA0042

सांसद ने शुरू किया एक घर-एक पेड़ अभियान.

राँची : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन ट्रस्ट फ़ॉर रूरल हेरिटेज एंड डेवलपमेंट के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। “एक घर एक पेड़” के नारे के साथ इस अभियान की शुरुआत रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने की। इस अवसर पर ग्रामीण विकास के हेरिटेज एंबेसडर श्री देव सिंह ने सांसद श्री सेठ को एक पेड़ भी भेंट किया। श्री देव सिंह ने बताया कि एक घर एक पेड़ अभियान की शुरुआत देश के 3 राज्यों में की जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अभियान में अधिक से अधिक युवा जुड़ सकें, यह उनका प्रयास है। ऐसे प्रत्येक क्षेत्र में कम से कम 1000 पौधे लगाने का काम संस्था के द्वारा किया जाएगा ताकि ग्रामीण भारत हरा भरा और स्वच्छ बन सके। सांसद श्री सेठ ने संस्था के इस कार्य की सराहना की और कहा कि कोरोना संक्रमण काल में हमने पेड़-पौधों और ऑक्सीजन के महत्व देखा है। इस लिहाज से यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कड़ी बनेगा।

Share via
Share via