नगर अपना संस्था ने अपने 18 वर्ष पुराने अभियान को पूरा कर समाप्त किया.
सिमडेगा : नगर अपना संस्था के अध्यक्ष चंदन डे ने अपने 18 वर्ष पुराने अभियान के समाप्ति की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नगर अपना संस्था ने सिमडेगा नगर के लगभग 23 टोलों को बिजली से जोड़ने के लिए 2002 मे सलडेगा बासेनटोली से मूलभूत बिजली की आपूर्ति के लिए अभियान चलाया गया जो कुम्बा टोली को बिजली आपूर्ति के साथ समाप्ति की घोषणा की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने बताया कि 23 टोलों मे बिजली पहुंचाने के लिए अनेकों बार धरना प्रदर्शन, जुलूस अनुमंडल से राजधानी तक किया गया। अनेकों अवसरों पर गांव वालों का श्रमदान और सहयोग प्रसंशनीय रहा। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जारी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन तक पहुंचने के रास्ते अब भी कठिन है। इसके लिये जागरूकता अति आवश्यक है।
नगर अपना संस्था ने टोलेवासियों के साथ बिजली पंहुचने का उत्सव मनाया ।
समारोह की अध्यक्षता दीपक कुल्लू तथा मंच संचालन मुकेश राम के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व वार्ड पार्षद एमडी मुसुआ तथा अतिथि के रूप में सायपुर खूँटीटोली, लोहरा टोली, सायपुर खास, टंगारा टोली, पत्राटोली, केले टोली, पांडे टोली, खम्माम टोली तथा सुन्दर पुर के नगर अपना संस्था के प्रतिनिधि वह गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

















