झारखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजा; आज से शुरू हुआ नामांकन, 9 नगर निगम समेत 48 निकायों में होगा महासमर
झारखंड के शहरी इलाकों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने चुनाव संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ।29 जनवरी 2026 यानी आज से प्रदेश के 9 नगर निगम सहित कुल 48 नगर निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत) में उम्मीदवारों के नामांकन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।
नामांकन की यह प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसके बाद 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी, जबकि 6 फरवरी तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव चिन्ह का आवंटन 7 फरवरी को किया जाएगा।
पूरे राज्य में एक ही चरण में 23 फरवरी 2026 को मतदान होगा, जबकि मतगणना और नतीजे 27 फरवरी 2026।को घोषित किए जाएंगे। मतदान बैलेट पेपर से होगा और सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
इस बार इन 48 निकायों में कुल 1086-1087 वार्डों के लिए चुनाव होंगे, जिसमें रांची, धनबाद, जमशेदपुर (मानगो, आदित्यपुर) जैसे प्रमुख नगर निगम शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव 9 जनवरी 2026 को जारी आरक्षण सूची के आधार पर होंगे और NOTA का विकल्प नहीं होगा।

















