राजधानी रांची में नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का होगा आयोजन।

राजधानी रांची में नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का होगा आयोजन।

नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2024-25 आयोजन राजधानी रांची में 20 मार्च से…..

राजधानी रांची में नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का होगा आयोजन।
National Rapid and Blitz Chess Championship will be organized in the capital Ranchi.

राजधानी रांची में होगा नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का आयोजन।

आगामी 20 से 23 मार्च 2025 को होनेवाली नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2024-25 की मेजबानी झारखंड को मिली है। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के बैनर तले रांची डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतियोगिता में कुल 6.5 लाख रुपए की ईनामी राशि रखी गयी है। इस भव्य प्रतियोगिता में देश भर के 250 से ज्यादा प्रतिभागी शिरकत करेंगे, जिसमें 50 इंटरनेशनल मास्टर एवं ग्रैंड मास्टर भी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता से 4 खिलाड़ियों का चयन भी किया जायेगा जो आगामी होने वाली एशियन चेस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उक्त जानकारी ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष डाॅ. प्रदीप कुमार वर्मा (सांसद) एवं सचिव श्री मनीष कुमार के साथ रांची डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के सचिव सह आयोजन सचिव श्री नवजोत अलंग ने दी।
कोषाध्यक्ष सतीश कुमार तथा मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी उपस्थित थे|

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now