नक्सली संगठन टीएसपीसी का समर्थक गिरफ्तार,नक्सली पर्चा बरामद
वरीय संवाददाता चंद्रेश शर्मा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चतरा,02 नवंबर। प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के विरुद्ध चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली पर्चा फेंककर दहशत फैलाने के फिराक में जुटे एरिया कमांडर रवि उर्फ रोहित उर्फ नेताजी का समर्थक विजय भारती गिरफ्तार। एसडीपीओ के नेतृत्व में प्रतापपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान किया गिरफ्तार। पुलिस ने नक्सली समर्थक के पास से हस्तलिखित नक्सली पर्चा, बजाज डिस्कवर बाईक और मोबाईल फोन जप्त किया है। चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।

















