नक्सली संगठन टीएसपीसी का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

नक्सली संगठन टीएसपीसी का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Share
Link copied

नक्सली संगठन टीएसपीसी का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Area commander of Naxalite organization TSPC arrested, Palamu police got big success.
Area commander of Naxalite organization TSPC arrested, Palamu police got big success.

प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के खिलाफ पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पलामू पुलिस ने टीएसपीसी के एक कमांडर को गिरफ्तार किया है जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने 652 गोलियां बरामद की हैं. गिरफ्तार नक्सली ने पलामू पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं. बरामद गोली थ्री नॉट थ्री की है. टीएसपीसी के नक्सलियों ने इसे जंगल में छिपा रखा था. दरअसल पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के एरिया कमांडर उपेंद्र भुइयां मनातू थाना क्षेत्र के नागद स्थित अपने घर आने वाला है. इस सूचना के आलोक में एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह और एसडीपीओ मनोज कुमार झा के नेतृत्व में टीएसपीसी के खिलाफ सर्च अभियान शुरू किया गया. इसी सर्च में मनातू थाना क्षेत्र के सिकदा में एक व्यक्ति चादर ओढ़कर जा रहा था. पुलिस ने जब उसे रोका तो वह भागने लगा. बाद में पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow