पांच लाख का इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण.
चतरा : चतरा पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध मिली सफलता। टीएसपीसी नक्सली संगठन का सब जोनल कमांडर नागेश्वर उर्फ तरुण ने चतरा पुलिस के समक्ष किया आत्म समर्पण। एसपी ऋषभ झा ने बताया कि नागेश्वर उर्फ तरुण पर झारखण्ड सरकार ने पांच लाख के इनाम घोषित कर रखे थे। आगे बताया कि नागेश्वर कुन्दा थाना क्षेत्र के बैरियाचक निवासी डोमन गंझू उर्फ नेमन गंझू का पुत्र है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 से कुन्दा, प्रतापपुर, हंटरगंज, पाण्डेयपुरा, वशिष्टनगर, लावालौंग व पलामू जिला के पांकी व बिहार के शेरघाटी थाना क्षेत्र में सक्रिय था। इसके विरुद्ध कुन्दा थाना में छह मामले दर्ज हैं। जिसमें सभी मामले सीएलए व आर्मस के हैं। एसपी ऋष कुमार झा ने बताया कि इसे एवं इसके परिबार को आत्मसमर्पण नीति के तहत दी जाने वाली सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

















