BABULAL MARANDI

नीतीश कुमार (Nitish kumar) यशवंत सिन्हा की राह पर : बाबूलाल मरांडी

Share
Link copied

Nitish kumar

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने बिहार मे भाजपा को छोड़ आर जे डी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर नितीश  कुमार की नई सरकार के गठन को लेकर कटाक्ष किया है. कहा कि नितीश कुमार यशवंत जी के राह पर निकल पड़े है जिन्हे पार्टी से हारने के बाद बंगाल मे भी घुसने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से मै इस मामले को समझने की कोशिश कर रहा हूँ कि आखिर कौन सी बात थी जो भाजपा छोड़ आरजेडी कांग्रेस का दामन थामना पड़ा. जबकि भाजपा ने शीर्ष नेता अमित साह पीएम मोदी ने साफ कर दिया था कि आने वाले चुनाव 24-25मे भी बिहार के सीएम नीतीश कुमार रहेंगे. उन्होंने कहा कि पूरे भारत मे मोदी जी का जलवा बरकरार है ऐसे मे राजग के गोद मे जाना समझ से परे है. लेकिन मरांडी ने इशारो- इशारों मे नीतीश कुमार की भविष्य यशवंत सिन्हा जैसा हाल होने की बात कही.
दुमका मे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस मे मीडिया के सवालों के जवाब मे बाबूलाल मरांडी ने कही.
BYTE :-बाबूलाल मरांडी पूर्व सीएम सह भाजपा विधायक दल के नेता झारखण्ड

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow