20250804 075125

देवघर में अंतिम सोमवारी पर उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता

देवघर : झारखंड के पवित्र तीर्थस्थल देवघर में श्रावणी मेले की अंतिम सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाबा बैद्यनाथ मंदिर, जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। बाबा मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए देश-विदेश से आए कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोमवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं, जो मुख्य मंदिर से 7-10 किलोमीटर तक फैली थीं। प्रशासन ने अनुमान लगाया था कि इस अंतिम सोमवारी पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़ बाबाधाम पहुंचेगी, और यह अनुमान सही साबित हुआ। बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हजारों कांवरिए बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करने पहुंचे।

जिलाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग ने अंतिम सोमवारी के सफल संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की कतार बिना रुके आगे बढ़े और उनकी सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को मंदिर परिसर में जलाभिषेक की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस दौरान मंदिर में मुख्य अरघा, बाह्य अरघा और शीघ्र दर्शनम के माध्यम से लाखों भक्तों ने जलाभिषेक कर रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, इस श्रावणी मेले में अब तक 44 लाख से अधिक कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक किए हैं। विशेष रूप से डाकबम और दंडी बम, जो सुल्तानगंज से दंडवत यात्रा कर देवघर पहुंचते हैं, उनकी भक्ति और समर्पण ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

श्रावणी मेला अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, और प्रशासन ने इसे सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आस्था और समर्पण की कोई सीमा नहीं होती।

Share via
Share via