सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल.
जामताड़ा : गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे में पबिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई वही एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक सड़क किनारे खड़ा था इसी दौरान एक अनियंत्रित मुर्गी लदा 407 पिकअप वैन ने कुचल दिया जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जबरदहा गांव का हेमंत मरांडी है, वहीं घायल युवक को एंबुलेंस से जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की सूचना मिलने के बाद जब तक ग्रामीण पहुंचे तब तक पिकअप वैन वहां से भाग चुका था। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया तथा मुआवजा एवं कार्यवाही की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे में चलने वाली मुर्गी वैन काफी तेज रफ्तार से आवागमन करती है और अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती है।
जामताड़ा, कार्तिक सिंह

















