20210129 200325

ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर अधिकारी से मिले जिला परिषद सदस्य.

खलारी : राय पंचायत के ठराहा गांव के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जिला परिषद सदस्य सह इंटक नेता अब्दुल्ला अंसारी ने खलारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी लेखराज नाग से प्रखण्ड कार्यालय में मुलाकात कर ठराहा गाँव के ग्रामिणो की समस्याओ को लेकर वार्ता की। वार्ता के दौरान अब्दुल्ला अंसारी ने बताया कि ठराहा गाँव के ग्रामीणों को वृद्धा पेंशन 100 लोगों से अत्याधिक लोगों को नहीं मिलता है। जिसके कारण वृद्ध असहाय लोग काफी परेशान हैं इनकी बातों को सुनने वाला कोई नहीं और जिन वृद्धों को पेंशन मिल भी रहा है उन्हें 2 से 3 माह का पेंशन अभी तक नहीं मिला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ हीं यह भी कहा कि यहां के ग्रामिणो सरकार आवास की लाभ से भी वंचित है जरूरत मंदों को सरकारी आवास भी मुहैया कराने की मांग की। मौके पर उपस्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी लेखराज नाग कहा कि जिनको वृद्धा पेंशन नहीं मिलता उन्हें जल्द से जल्द वृद्धा पेंशन फार्म भर कर प्रखण्ड कार्यालय में जमा करने को कहा तथा जिनका पेंशन नहीं मिल रहा है उन्हें जल्द ही पेंशन मिलने की बात कही। तथा सरकारी आवास के लिए आश्वासन दिया।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via