झामुमो जांच टीम ने खलारी बीडीओ से मिल प्रखण्ड की विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा.

झामुमो जांच टीम ने खलारी बीडीओ से मिल प्रखण्ड की विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा.

Share
Link copied

मैक्लुस्कीगंज : झामुमो राँची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम के निर्देश पर गठित एक जांच टीम ने मंगलवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी लेखराज नाग एवं प्रखण्ड प्रमुख सोनी तिग्गा से मुलाकात की। इस दौरान खलारी के विभिन्न क्षेत्रों के साथ लपरा पंचायत सचिवालय में लगी आग से पंचायत सचिवालय में 13वें एवं 14वे वित्त आयोग के रखे कागजात के जलकर राख हो जाने को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई।

जाँच टीम के द्वारा खलारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी लेखराज नाग से जानकारी लिया गया कि आग लगने का मुख्य कारण क्या था आग कैसे लगी। बीडीओ लेखराज नाग ने जांच टीम को बताया कि इस घटना की जाँच चल रही है और संबंधित अधिकारियों को शॉ-काॅज का नोटिस भेजा जा चुका है। इस घटना के जाँचो उपरांत जो भी पदाधिकारी की लापरवाही सामने आयेगी उस पर निश्चित करवाई की जायेगी। वहीं विकलांग एवं विधवा पेंशन योजना का कई ग्रामीणों का अभी भी लाभ नही मिल पा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा बार-बार विधवा, विकलांग पेंशन को लेकर फार्म जमा करते हैं लेकिन इसके बावजूद इन्हें कोई भी रिसिविंग नहीं दी जा रही है। जिससे आवेदकों को पुनरू दावा करने में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

बीडीओ श्री नाग ने टीम के सदस्यों को आष्वास्त किया की अब से जो भी वंचित फॉर्म जमा करेंगे उसकी रिसिविंग उन्हे दी जायेगी। जिससे कि संबंधित पदाधिकारी की जवाबदेही पारदर्शी रहेगी और बहुत जल्द आवेदनो को अनुशंसा कर जिला भेज कर पेंशन बनवाया जायेगा। जांच टीम में झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष अनील पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा राँची जिला उपाध्यक्ष अब्दुला हबीब, इस्लाम अंसारी, मिडिया प्रभारी विशाल पासवान, कलीम रिजवी उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow