Palamu

पलामू ( Palamu) के विश्रामपुर में आए अपराधी, लूट की घटना को दिया अंजाम

Palamu

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू के विश्रामपुर में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने बंधन बैंक के कलेक्शन सेंटर में लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि तीन से चार की संख्या में आए सभी अपराधी लोन लेने की बात कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कलेक्शन सेंटर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद सभी अपराधी मौके पर से फरार हो गए।

वहीं, घटना की सूचना पर विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार और नावाबाजार थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना से संबंधित जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला है कि सभी अपराधी लोन लेने के बहाने सेंटर पहुंचे थे। जिसके बाद उन लोगों ने हालात का जायजा लिया और 40 हजार रूपये लूट कर ले गए। फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Share via
Share via