पंकज धीर का निधन: 'महाभारत' के कर्ण ने दुनिया को कहा अलविदा, मनोरंजन जगत में शोक

पंकज धीर का निधन: ‘महाभारत’ के कर्ण ने दुनिया को कहा अलविदा, मनोरंजन जगत में शोक

पंकज धीर का निधन: 'महाभारत' के कर्ण ने दुनिया को कहा अलविदा, मनोरंजन जगत में शोक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंकज धीर का निधन: ‘महाभारत’ के कर्ण ने दुनिया को कहा अलविदा, मनोरंजन जगत में शोक

मुंबई, 15 अक्टूबर : भारतीय टेलीविजन और सिनेमा जगत आज गहरे शोक में डूबा है। बी.आर. चोपड़ा की ऐतिहासिक धारावाहिक महाभारत में कर्ण का अविस्मरणीय किरदार निभाकर लाखों दिलों में अमर हुए दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का आज सुबह, 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। 68 वर्षीय पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर ने मनोरंजन उद्योग और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ा दी है।

कर्ण: एक अमर किरदार

9 नवंबर 1956 को मुंबई में जन्मे पंकज धीर ने 1983 में फिल्म सूखा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। लेकिन 1988-1990 में प्रसारित महाभारत में कर्ण की भूमिका ने उन्हें रातोंरात मशहूर कर दिया। उनकी दमदार आवाज, भावपूर्ण अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति ने कर्ण के किरदार को अमर बना दिया। कर्ण की वफादारी, दानवीरता और जीवन के संघर्षों को उन्होंने इतने प्रभावशाली ढंग से पेश किया कि यह किरदार आज भी भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित किरदारों में से एक है।

पंकज धीर कौन थे?

जन्म: 9 नवंबर 1956, मुंबई (पंजाबी मूल)।
उन्होंने 1983 में फिल्म सूखा से डेब्यू किया, लेकिन महाभारत (1988-90) में कर्ण ने उन्हें अमर बना दिया। उनकी दमदार आवाज और अभिनय ने लाखों दर्शकों को बांध लिया।

इसके अलावा:टीवी: चंद्रकांता, ग्रेट मराठा, युग, बधो बहू।
फिल्में: सड़क, सोल्जर, बादशाह, दिलवाले।
इन्होंने फ़िल्म का निर्देशन भी किया (फिल्म माय फादर गॉडफादर, बनाया ), ये स्टूडियो मालिक विजेज स्टूडियोज, , और एक्टिंग एकेडमी भी चलाते थे।
इनके परिवार में पत्नी: अनीता धीर ,बेटा निकितिन धीर ,और एक एक बेटी है

प्रतिक्रियाएँ

उनके निधन पर फ़िल्म जगत से कई प्रतिक्रिया आ रही है सह-कलाकार फिरोज खान (महाभारत में अर्जुन) ने x पर लिखा “एक अच्छे दोस्त को खो दिया।” सोशल मीडिया: #PankajDheer ट्रेंड कर रहा है।
जबकि प्रशंसक कर्ण के सीन शेयर कर भावुक हो रहे हैं—”कर्ण अमर है, लेकिन पंकज सर का जाना सहन नहीं होता।”

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now