20251229 144018

चतरा में पेट्रोल पंप लूट: 5-6 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने लूटे तीन लाख रुपये, CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में अपराधियों के बेखौफ तेवर जारी हैं। गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडेयमहुआ-ब्रह्मपुर पथ पर स्थित इंदु फ्यूल स्टेशन पर देर रात हथियारबंद लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दो अपाचे बाइक पर सवार 5-6 नकाबपोश अपराधी पिस्टल की नोक पर पंप कर्मियों को बंधक बनाकर करीब तीन लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। लूट के दौरान बदमाशों ने पंप पर लगे CCTV कैमरे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन वारदात DVR में रिकॉर्ड हो चुकी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप संचालक कविंद्र कुमार ने बताया कि अपराधी अचानक आए और हथियार दिखाकर सभी कर्मियों को काबू में कर लिया। मारपीट कर भय दिखाते हुए उन्होंने नकदी लूट ली और चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पंप कर्मियों के अनुसार, बदमाशों ने पूरी साजिश बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी।

सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी फिलहाल मामले पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस घटना से ठीक पहले चतरा में क्रशर व्यवसायी और LJP (रामविलास) नेता प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसका मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि यह नई लूट की वारदात ने इलाके के व्यापारियों में दहशत फैला दी है। व्यापारी पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Share via
Share via