IMG 20201101 WA0062

रंगदारी मांगने के आरोप में पीएलएफआई का सदस्य गिरफ्तार.

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शम्स तबरेज ने दृष्टि नाउ को बताया कि एनआरईपी से हो रहे सड़क निर्माण में ठेकेदार से पीएलएफआई के नाम पर ₹60000 रंगदारी की मांग की गयी, ठेकेदार के द्वारा मामले की सूचना सिमडेगा पुलिस कप्तान डॉक्टर शम्स तबरेज को दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपराधी की गिरफ्तारी के लिए दिशा निर्देश दिया।

थाना प्रभारी रविंद्र प्रसाद सिंह की टीम नें जाल बिछाकर अपराधी के आने का इंतजार करने लगी, अपराधी रोहित चीक बड़ाईक रंगदारी की रकम लेने के लिए स्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि रोहित पूर्व में भी रंगदारी वसूली के मामले में जेल जा चुका है।

एसपी डॉक्टर शम्स तबरेज ने कहा कि अपराधी अपराध का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए अन्यथा उन्हें पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, अपराधियों को सिर्फ गिरफ्तार करना ही पुलिस का उद्देश्य नहीं है बल्कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए भी पहल की जा रही है ।

Share via
Share via