प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, विपक्ष पर कसा तंज, पीएम मोदी ने उम्र पर ली चुटकी
नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र में गुरुवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। विपक्षी सांसदों की जोरदार नारेबाजी और हंगामे के बीच पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया और देश की तेज प्रगति पर प्रकाश डाला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीएम मोदी ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्र का जिक्र करते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा, “आदरणीय खड़गे जी की उम्र को देखते हुए, अगर वे बैठकर भी नारे लगाना चाहें तो लगा सकते हैं। पीछे कई सारे युवा नेता हैं।” यह टिप्पणी सदन में हंगामे के दौरान आई, जिसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट भी किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में मध्यम वर्ग, गरीब, किसान, महिलाएं, गांव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने जोर दिया कि देश एक अहम पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां न रुकना है और न पीछे मुड़कर देखना है—सिर्फ आगे बढ़ना है।
पीएम मोदी ने भारत की युवा शक्ति को सबसे बड़ा संयोग बताया। उन्होंने कहा, “विश्व के समृद्ध देश बुजुर्ग हो रहे हैं, जबकि भारत युवा आबादी वाला देश बनता जा रहा है। हमारे पास दुनिया का सबसे अहम टैलेंट पूल है, जिसमें सपने, संकल्प और सामर्थ्य भरा है।” उन्होंने विश्व स्तर पर भारत के प्रति बढ़ते आकर्षण का भी जिक्र किया और कहा कि चुनौतियों के बीच भारत समाधान देने वाला देश बन गया है।
उन्होंने हाई ग्रोथ रेट और कम महंगाई को अनोखी उपलब्धि करार दिया। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न विजन था, न आइडिया और न प्लान—जबकि आज भारत आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है।
















