मेघालय की अवैध कोयला खदान में भीषण विस्फोट: 18 मजदूरों की मौत, कई फंसे होने की आशंका;

मेघालय की अवैध कोयला खदान में भीषण विस्फोट: 18 मजदूरों की मौत, कई फंसे होने की आशंका;

Share
Link copied

मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार सुबह एक अवैध ‘रैट-होल’ कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट से कम से कम 18 मजदूरों की मौत हो गई है। कई अन्य मजदूर अभी भी खदान में फंसे होने की आशंका है, जबकि बचाव कार्य जारी हैं। एक मजदूर गंभीर रूप से झुलसा हुआ है और उसे शिलांग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना थांगस्कू (या मिन्सिंगेट-थांगस्को) इलाके में हुई, जहां अवैध खनन के दौरान विस्फोट हुआ। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, शुरुआत में 4 मौतों की खबर आई थी, जो बाद में बढ़कर 16 हो गई और अब नवीनतम अपडेट में मौत का आंकड़ा 18 तक पहुंच गया है। अधिकांश मृतक मजदूर असम से बताए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया है कि पीएम मोदी दुर्घटना से व्यथित हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने भी घटना पर शोक जताया और व्यापक जांच के आदेश दिए हैं।

यह क्षेत्र अवैध कोयला खनन के लिए कुख्यात है, जहां ‘रैट-होल’ माइनिंग जैसी खतरनाक प्रक्रियाएं जारी रहती हैं, भले ही एनजीटी द्वारा कई बार प्रतिबंध लगाया गया हो। हाल के वर्षों में भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें दर्जनों मजदूरों की जान जा चुकी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow