अवैध शराब भठ्ठी पर पुलिस की छापेमारी, चार गिरफ्तार.

अवैध शराब भठ्ठी पर पुलिस की छापेमारी, चार गिरफ्तार.

Share
Link copied

गढ़वा : जिले के मझिआंव- थाना क्षेत्र के परसाखांड़ गांव से सटे जंगल के विभिन्न दो स्थानों पर गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब भट्ठी के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान मौके वारदात पर ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो अन्य फरार हो गए। गिरफ्तार लोगों में अशोक सिंह, रुवन सिंह, भरत भुईयां एवं बालेश्वर सिंह शामिल हैं। जबकि छापामारी की भनक लगते ही दो शराब मााफिया घनघोर जंगल का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।

गिरफ्तार और फरार सभी परसाखांड़ गांव के बताए जा रहे हैं। उक्त गांव के महुआ खींचा पहाड़ी की तलहटी में छापामारी के दौरान स्थल पर 12 बोर का लोडेड गन, शराब बनाने का दो मशीन, 12 ड्राम जावा महुआ,शराब, तसला व अन्य उपकरण को जप्त किया गया है। बाकी अर्ध निर्मित महुआ को स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। जबकि परसाखांड़ गांव के दक्षिण दिशा में स्थित पहाड़ी की तलहटी में भी छापेमारी की गई थी। वहां से भी शराब बनाने का एक मशीन व अन्य उपकरण को भी जप्त किया गया है। कुल मिला कर दो मशीन समेत अन्य उपकरण को जप्त किया गया है।

इधर आबकारी विभाग के अवर निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मझीआंव थाना क्षेत्र के परसाखांड़ गांव से सटे दक्षिण व पश्चिम दिशा की पहाड़ी की तलहटी में बड़े पैमाने पर शराब भट्टी संचालित हो रही है। सूचना के आलोक में ही विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। कहा कि पिछले 4 महीने से भट्टी संचालित हो रहा था। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बनाने वाले लोगों के विरुद्ध विभाग निरंतर छापामारी करेगी।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow