20210408 102256

भोजपुरी फ़िल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में नए अवतार में दिखेंगे पावर स्टार पवन सिंह, जल्द रिलीज होगा प्रोमो -ट्रेलर.

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का एक्शन अवतार तो सबों ने देखा है, लेकिन यशी फिल्म्स प्रा. लि. प्रस्तुत और डिवाइन पिक्चर्स प्रा. प्रोडक्शन व जबावा एंटरटेनमेंट प्रा. लि. की अपकमिंग फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ वे कुछ अलग ही किरदार में नज़र आने वाले हैं। इसकी एक झलक फ़िल्म के पोस्टर में देखी जा सकती है, जिसमें वे कृष्ण वाले पोज में दिखा दे रहे हैं। वैसे इस फ़िल्म का प्रोमो और ट्रेलर भी जल्द ही एंटरटेन रंगीला के यूट्यूब चैनल से रिलीज होगा। इस फ़िल्म को भोजपुरी पर्दे पर एक से बढ़ कर एक सफल फिल्में देने वाले निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ की शूटिंग लंदन में हुई है। इस फ़िल्म में पवन सिंह के अपोजिट साउथ की कई सफल फिल्में काम कर चुकी अभिनेत्री हर्षिका पुनिचा हैं, जिनके साथ पवन सिंह की केमेस्ट्री बेहद खास होने वाली है। यह एक संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म होगी। वहीं, फ़िल्म को लेकर पवन सिंह का कहना है कि दर्शकों ने उन्हें लगातार एक्शन करते देखा है, लेकिन फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ थोड़ा अलग है। इसमें उन्हें एक अलग पवन सिंह मिलने वाला है।

पवन सिंह ने कहा कि फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो अपनी माटी से दूर लंदन में अपने संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखे हुए है। यह फ़िल्म दर्शकों के दिल को छू लेगी। आपको बता दें कि फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में पवन सिंह और हर्षिका पुनिचा के साथ दीपक सिन्हा, पदम् सिंह, माया यादव, अनुराधा सिंह, संजय महानंदा, महिमा गुप्ता और अनन्या लीड रोल में हैं।

फ़िल्म के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा व शिवांशु पांडेय हैं, जबकि को – प्रोड्यूसर प्रशांत जम्मुवाला हैं। प्रेमांशु सिंह डायरेक्टर हैं। फ़िल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा – सर्वेश कश्यप हैं। संगीत ओम झा और गीत अरविंद तिवारी, श्याम देहाती, प्रिन्स दुबे, यादव राज व उमालाल यादव का है। स्क्रीनप्ले प्रेमांशु सिंह और अरविंद तिवारी का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे और रिकी गुप्ता हैं। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अनिल कुमार सिंह और प्रभव चतुर्वेदी हैं। प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव हसमु शेख (सोनू), डीओपी मुकेश शर्मा और कॉस्ट्यूम कविता – सुनीता क्रिएशन का है।

Share via
Share via