बालूमाथ में वाटर सप्लाई एक माह से बाधित, यथाशीघ्र चालू करने की मांग.

बालूमाथ में वाटर सप्लाई एक माह से बाधित, यथाशीघ्र चालू करने की मांग.

Share
Link copied

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय मे लगभग एक माह से सप्लाई वाटर बाधित है, एक तरफ गर्मी चरम सीमा पर और दूसरी ओर सरकार द्वारा बिछाए गए लाखों रुपए खर्च से घर-घर तक वाटर सप्लाई कलेक्शन जो विफल होता नजर आ रहा है। निमित्त वाटर सप्लाई नहीं होने से कनेक्शन धारी परेशान है उन्हें पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

इस विषय पर चिंता जताते हुए समाजसेवी मुखिया प्रत्याशी नरेश लोहरा ने कहा है कि इस कड़कड़ाती धूप में जहां पानी की अति आवश्यक होती है वहीं पिछले एक माह से निमित्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों जल मीनार खराब पड़े हैं इन पानी के स्रोतों को यथाशीघ्र ठीक करवाने के लिए जिले के उपायुक्त महोदय से आग्रह किया है, ताकि पानी के अभाव में लोग दरबदर ना भटके।

लातेहार, मो० अरबाज

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow