(prem prakash)प्रेम प्रकाश गिरफ्तार , नेताओ और अधिकारियों के करीबी

(prem prakash)प्रेम प्रकाश गिरफ्तार , नेताओ और अधिकारियों के करीबी

Share
Link copied

राँची।झारखण्ड में राजनेता और अफसरों करीबी प्रेम प्रकाश(prem prakash) को प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी )ने गिरफ्तार कर लिया है।ईडी ने बुधवार की देर रात कार्रवाई करते हुए प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।ईडी पीपी से पूछताछ कर रही है।कई खुलासे होने की संभावना है।वहीं Ak-47 बरामदगी पर भी ख़ुलासा हो सकता है।गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार की सुबह सात बजे प्रेम प्रकाश के एक साथ 17 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी शुरू की थी जो रात के करीब 12 बजे तक चली थी। इसी दौरान ईडी ने प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित शैलोदय आवास से दो एके-47 बरामद किया है. इस मामले में राँची जिला बल के दो आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है।अवैध खनन और मनरेगा घोटाले में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान के क्रम में प्रेम प्रकाश का नाम सामने आया था।इसके बाद ईडी ने लंबे समय तक प्रेम प्रकाश से पूछताछ भी की थी और पूर्व में बीते 25 मई उनसे जुड़े लगभग दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। तब ईडी को विदेशी नस्ल का कछुआ और करोड़ों के लेनदेन संबंधित दस्तावेज भी हाथ लगे थे।पूर्व में मिले इनपुट के आधार पर ईडी ने उनके चल अचल संपत्ति को भी खंगाला था। प्रेम प्रकाश पर राजनेताओं व अफसरों की मिलीभगत से ट्रांसफर पोस्टिंग कराने से लेकर ठेका पट्टी दिलाने तक में भूमिका पर भी ईडी ने जांच की है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow