रांची में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज़, मोरहाबादी में तीन घंटे चला परेड रिहर्सल।
रांची में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज़, मोरहाबादी में तीन घंटे चला परेड रिहर्सल।
रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। जवानों ने परेड के लिए रिहर्सल शुरू कर दिया है और माहौल देशभक्ति के रंग में रंग चुका है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिली जानकारी के अनुसार, इस बार समारोह में कुल 14 प्लाटून शामिल होंगी। रिहर्सल में 10 प्लाटून ने भाग लिया, जिसमें बिहार की एक प्लाटून भी रांची पहुंचकर शामिल हुई। करीब तीन घंटे तक जवानों ने पसीना बहाकर परेड की सटीकता और तालमेल का अभ्यास किया। इस दौरान सलामी लेने की प्रक्रिया भी पूरी तरह दोहराई गई।
इधर, डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। 15 अगस्त को मोरहाबादी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था, मार्ग परिवर्तन, वीआईपी और वीवीआईपी के प्रवेश मार्ग, मंच की व्यवस्था, आम जनता और वीआईपी के लिए अलग-अलग पार्किंग, तथा सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, नगर निगम को साफ-सफाई के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं ताकि स्वतंत्रता दिवस पर हर कोना चमक उठे।

















