20260318 145626

हजारीबाग में रामनवमी की तैयारियां जोरों पर: डीजीपी ने खुद सड़कों पर उतरकर लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच

हजारीबाग : झारखंड पुलिस ने आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने आज हजारीबाग शहर में खुद सड़कों पर उतरकर जुलूस मार्गों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों, गलियों और चौक-चौराहों का भ्रमण किया, जहां से पारंपरिक रामनवमी जुलूस निकलने वाले हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीजीपी ने विशेष रूप से उन संवेदनशील स्थानों पर ध्यान केंद्रित किया, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से जोखिम भरा माना जाता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरिकेडिंग की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, ड्रोन निगरानी की संभावनाओं और अन्य सुरक्षा उपायों पर पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। डीजीपी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान कोई भी चूक न हो और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाया जाए।

झारखंड पुलिस के अलर्ट मोड पर होने के साथ ही हजारीबाग प्रशासन ने पहले से ही शांति समिति की बैठकें की हैं, जिसमें अखाड़ों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से सहयोग लिया गया है। डीजीपी के इस दौरा से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि रामनवमी का पर्व भव्यता और शांति के साथ मनाया जाएगा, किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share via
Share via