2 लाख का इनामी पुनई उरांव को पुलिस ने मारा गिराया.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : 15 लाख के इनामी पीएलएफआई का एरिया कमांडर जिदन गुड़िया की पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। रांची पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो लाख इनामी पीएलएफआई एरिया कमांडर पुनई उरांव मारा गया।
एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि धुर्वा और नागड़ी थाना क्षेत्र के बॉर्डर में पुनई उरांव अपने साथियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने आने वाला है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पुनई उरांव को मार गिराया है। पुनई उरांव के ऊपर झारखंड पुलिस ने दो लाख का ही नाम घोषित कर रखा था। पुनई खूंटी, गुमला और रांची के सीमावर्ती क्षेत्रों में वर्चस्व बरकरार था।
पुनई उरांव के खिलाफ रांची और खूंटी के अलग-अलग थानों में कुल 14 मामले दर्ज है। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। रांची पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में मारा गया उग्रवादी पुनई पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का काफी करीबी था। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है ।

















