15 लाख का इनामी शीर्ष नक्सली मारा गया.

Share
Link copied

Team Drishti

खूंटी : खूंटी जिला अंतर्गत मुरहू थाना इलाके में पुलिस- पीएलएफआई के बीच मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी शीर्ष नक्सली और PLFI का जोनल कमांडर जिदन गुड़िया मारा गया। जिदन गुड़िया लंबे समय से आतंक का पर्याय माना जाता था। जिदन गुड़िया की मौत से पीएलएफआई को तगड़ा  झटका लगा है। पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप के बाद संगठन में उसका दूसरा स्थान था। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक एके-47 भी बरामद किया गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

खूंटी के इलाके में सीआरपीएफ की टीम और पुलिस का संयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जंगल में उग्रवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग की। जब फायरिंग रुकी, तो पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया, तब पता चला कि जिदन गुड़िया का शव जंगल में पड़ा हुआ है और उसके पास से एके-47 बरामद किया गया। 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow