20250405 105443

160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन: डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड पर सफल ट्रायल , ड्रायल के दौरान जीएम और डीआरएम रहे मौजूद

विकास कुमार /धनबाद
160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन: डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड पर सफल ट्रायल , ड्रायल के दौरान जीएम और डीआरएम रहे मौजूद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड पर तेज रफ्तार ट्रेन संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस रूट पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया, जिसे निरीक्षण यान के माध्यम से ड्रायल किया गया।

इस ट्रायल के दौरान रेलवे के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। विशेष रूप से हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।परीक्षण के लिए आरडीएसओ (RDSO) की टीम ने भी महजूद रही। आरडीएसओ द्वारा किए गए सफल परीक्षण के बाद अब इस रेलखंड पर 160 किमी प्रति घंटे की गति से नियमित ट्रेन संचालन की अनुमति के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ट्रायल के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP के जवान भारी संख्या में तैनात रहे, भविष्य में इस रेलखंड पर तेज और आधुनिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा, जिससे यात्रियों को समय की बचत के साथ-साथ सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

 

Share via
Share via