WhatsApp Image 2021 08 24 at 2.52.49 PM

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर किया सम्मानित

जामताड़ा : भाजपा मिहिजाम मंडल मे मिहिजाम नगर परिषद के सफाई कर्मीयो को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम कोरोना योद्धाओ का रक्षा सूत्र बांध कर सम्मानित किया। 22 अगस्त से 28 अगस्त तक कार्यक्रम चलेगा। इसी क्रम मे आज मिहिजाम नगर परिषद के सफाई कर्मीयो को रक्षा सूत्र बांध कर मिठाई खिला कर यह कार्यक्रम किया गया।
WhatsApp Image 2021 08 24 at 2.52.36 PM
रंजु देवी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कि अध्यक्षता मे किया गया कार्यक्रम मे मुख्य रूप मे भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता शर्मा उपस्थित थी। इस मौक़े पर रीता शर्मा ने कहा की सफाई कर्मी कोरोना काल में एक योद्धा का काम किया है। इनलोगों के द्वरा लगातार शहर में साफ सफाई का काम में निरंतर आगे रहे। अस्पताल की गंदगी हो या घरों से निकला हुआ कचड़ा प्रतिदिन अपने कार्य को बखूबी निभाया है। जब कोरोना चरम पर था। सड़कों में एक भी व्यक्ति नही दिखाई देता था उस दौरान भी इनलोगों ने अपने कार्य के प्रति समर्पण रहे। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिता शर्मा, जामताड़ा जिला मंत्री संजु देवी, इनचार्ज सफाई कर्मी लक्ष्मण प्रसाद एवं सफाई कर्मी भाई शिवु पासवान, विकास पंडित, अजय शर्मा, कृष्णा रवानी, संतोष विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार,राजु कुमार एवं अन्य सफाई कर्मी भाई उपस्थित रहे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Send this to a friend