रामगढ़ जिले को कोरोना टीकाकरण में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए किया गया सम्मानित -यह पुरस्कार सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों तथा प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की कड़ी मेहनत से हुआ संभव- उपायुक्त माधवी मिश्रा

रामगढ़: आकाश शर्मा / अशोक
झारखंड विधानसभा की 21 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान कोरोना टीकाकरण में पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए रामगढ़ जिले को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन रामगढ़ की तरफ से उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने कोरोना टीकाकरण में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन्हे भी पढ़े :- कल जेपीएससी मुख्यालय में शांति पूर्ण तरीके से जुटेंगे छात्र
रामगढ़ जिले को कोरोना टीकाकरण में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए किया गया सम्मानित -यह पुरस्कार सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों तथा प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की कड़ी मेहनत से हुआ संभव- उपायुक्त माधवी मिश्रा
कहा कि जिस प्रकार से स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों तथा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई में निरंतर रूप से कार्य करते हुए प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका उपलब्ध कराने में सहयोग किए है। इसी का नतीजा है कि आज रामगढ़ जिले ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन रामगढ़ के सभी अधिकारियों, कर्मियों, स्वास्थ्य अधिकारियों तथा कर्मियों को निरंतर इसी तरह से कार्य करने की प्रेरित की।

इन्हे भी पढ़े :- जेपीएससी गड़बड़ी का नया खुलासा, झारखंड यूथ एसोसिएशन के पदाधिकारी साहेबगंज पीजी हास्टल के छात्रों से मिलें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now