20260104 211407

रांची : पहाड़ी मंदिर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम की बड़ी पहल

रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर (पहाड़ी बाबा मंदिर), जो प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने निगम टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरीक्षण के दौरान मंदिर के मुख्य द्वार के दोनों ओर फैले अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क तक फैली दुकानों तथा मालवाहक वाहनों से उत्पन्न अवरोधों पर सख्त संज्ञान लिया गया। प्रशासक ने अतिक्रमण हटाने, जुर्माना लगाने और नियमानुसार कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए।

प्रमुख निर्देश :
– निर्धारित सीमा से बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई।
– गोदामों व अवैध दुकानों की जांच।
– श्रद्धालुओं के लिए दो अलग-अलग पार्किंग स्थलों का निर्धारण।
– क्षेत्र को जाम-मुक्त, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने की ठोस पहल।

इसके अलावा, हरमू रोड स्थित शनि मंदिर एवं गाड़ीखाना चौक क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया। यहां भूमि मापी, चिन्हांकन तथा अतिक्रमण मुक्त पाथ-वे निर्माण की दिशा में आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

नगर निगम प्रशासक ने सभी सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करें। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी।

Share via
Share via