halki

Ranchi News:-झारखंड में बारिश के आसार लेकिन तापमान में होगी बढ़त ,19 मई से मिल सकती है गर्मी से राहत

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड में तपती गर्मी का असर इतना है कि अब पंखा और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहा है। पंखे से आ रही गर्म हवा गर्मी का और एहसास कर रही है। झारखंड में लगातार तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। लू के थपेड़ों ने लोगों को और परेशान कर दिया है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़े को कब का पार कर चुकी है।

आज बारिश के आसार
मौसम विभाग ने इस तपती गर्मी से आज थोड़ी राहत की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार 15-16 मई को झारखंड सहित आसपास के राज्यों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है 19 मई तक मौसम का मिजाज इसी तरह हो सकता है। उत्तर-पश्चिम यूपी से पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ते ट्रफ के कारण झारखंड, बिहार, यूपी, ओडिशा और बंगाल में बारिश के आसार हैं।

दोपहर होते- होते घर से निकलना मुश्किल
इस बारिश से कोई बड़ी राहत नहीं मिलेगी। लगतार बढ़ती गर्मी का कहर जारी रहेगा। झारखंड में 5 मई के बाद तापमान में वृद्धि की वजह से दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। घर में भी बढ़ती गर्मी का असर नजर आने लगा है। अगर आप सबसे ऊंची इमारत के बाद छत से एक नीचे वाली फ्लोर पर रहते हैं तो गर्मी का असर आपके फ्लैट पर सीधा पड़ता है। गर्मी और हीटवेव की वजह से बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

कहां सबसे ज्यादा गर्मी
गोड्डा का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर रहा है। दूसरे जिलों में भी तापमान दोपहर को 40 का आंकड़ा पार कर रहा है। । डाल्टेनगंज भी सर्वाधिक गर्म शहरों की सूची में शामिल है। तूफान मोचा का कोई खास असर झारखंड में नहीं दिखा।

मौसम विभाग ने कहा, अभी नहीं मिलेगी बड़ी राहत

20 अप्रैल से प्री मानसून बारिश की संभावना थी जो 4 मई के आसपास रूका। इसके बाद तापमान में वृद्धि आयी। मानसून की शुरुआत से पहले 15-16 मई से लेकर 19 तक को बारिश की संभावना है, लेकिन मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि इससे कोई बड़ी राहत नहीं मिलेगी। अभी गर्मी का असर साफ दिखेगा, तापमान में इसी तरह वृद्धि जारी रहेगी।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via