babaaa

Ranchi News:-राष्ट्रपति का 3 दिवसीय दौरे की शुरुवात आज से , बाबा मंदिर पहुँच कर पूजा अर्चना की , देवघर एयरपोर्ट पे स्वागत के लिए राज्यपाल मौजूद थे

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज झारखंड पहुंचीं. बुधवार सुबह वह देवघर पहुंची। देवघर में हुए स्वागत समारोह में सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद थे। सांसद ने ट्वीट कर देवघर में माननीय राष्ट्रपति का स्वागत किया।

बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के बाद वह रांची के लिए रवाना होंगी। रांची में उनके दो कार्यक्रम हैं। खूंटी में भी राष्ट्रपति एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति की यात्रा से जुड़ी हर जानकारी आप यहां लाइव देख सकते हैं।

आज देवघर से होगी राष्ट्रपति के यात्रा की शुरुआत
राष्ट्रपति बुधवार की सुबह देवघर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंची। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। देवघर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार है। एयरपोर्ट से लेकर बाबा मंदिर और बाबा मंदिर से सर्किट हाउस के बीच रूट लाइन में कई जगहों पर देवघर के लोग तिरंगा लेकर सड़क किनारे राष्ट्रपति के स्वागत के लिए खड़े रहेंगे। बाबा मंदिर में सुबह छह बजे से 10:30 बजे आम भक्तों के लिए बंद है। करीब सवा दो घंटे देवघर में रहेंगी. 50 मिनट तक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रहेंगी. इस दौरान उनके पुश्तैनी पुरोहित संकल्प और पूजा करवायेंगे। यह पहली बार नहीं है जब राष्ट्रपति का देवघर दौरा है, इससे पहले राष्ट्रपति के तौर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। 10:10 बजे राष्ट्रपति बाबा मंदिर से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी।

झारखंड से खास है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रिश्ता
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा खास है। उनका झारखंड से खास रिश्ता है। रांची में कई नेताओं से उनकी मुलाकात होनी है। चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और स्टेट पुलिस के जवान को तैनात हैं। एडीजी और सीनियर आइएएस मॉनिटरिंग कर रहे हैं। देवघर में राष्ट्रपति का सिर्फ बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है. वह 10:10 बजे राष्ट्रपति बाबा मंदिर से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी. बाबा मंदिर में राष्ट्रपति के साथ सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति रांची के लिए रवाना होंगी।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

 

 

Share via
Share via