Ranchi News :-केंद्रीय सरना समिति की हुई बैठक,24 मार्च को सरहुल शोभायात्रा डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध

Ranchi News :-केंद्रीय सरना समिति की हुई बैठक,24 मार्च को सरहुल शोभायात्रा डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध

Share
Link copied

Ranchi News

Drishti  Now  Ranchi

स्थानीय बलदेव साहू महाविद्यालय स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में रविवार को केंद्रीय सरना समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष रघु उरांव ने की बैठक में मुख्य रूप से आगामी सरहुल पूजा समारोह को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें मुख्य रुप से पूजा समारोह और शोभा यात्रा भव्य रुप से निकाले जाने का निर्णय लिया गया।

शोभा यात्रा केंद्रीय सरना समिति की अगुवाई में 24 मार्च को निकाले जाने का निर्णय लिया गया। शोभा यात्रा के दौरान सांस्कृतिक वाद्य यंत्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीजे बाजा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रखे जाने का भी निर्णय लिया गया।

इसके अलावा बैठक में अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आगामी 5 मार्च को पुनः बैठक करने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर मुख्य रूप से लक्ष्मी नारायण भगत, विफई उरांव, विनोद उरांव, संदीप उरांव, तेंबा उरांव, विजय प्रकाश उरांव, अमित उरांव सहित छात्रावास के छात्र गण उपस्थित थे।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow