20260103 165613

रांची पुलिस ने 3.758 किलो अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

रांची : रांची पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिले के एक व्यक्ति को करीब 3.758 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को 2 जनवरी 2026 को शाम करीब 5:05 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बैग में नशीला पदार्थ लेकर लालपुर से कांटा टोली की ओर जा रहा है। इस गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर रांची के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई।

छापामारी के दौरान टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके बैग से काले रंग के प्लास्टिक में लिपटे दो पारदर्शी पैकेटों में चिपचिपा काला पदार्थ बरामद हुआ, जो अफीम जैसा प्रतीत हो रहा है। कुल वजन 3.758 किलोग्राम निकला।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जुबैर अंसारी उर्फ जावेद (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता जैमुल अंसारी, निवासी जैमुल मिया उर्फ बालू बस्ती, थाना बालुमाथ, जिला लातेहार के रूप में हुई है।

इस मामले में लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 01/26, दिनांक 02.01.2026, धारा 18(बी)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share via
Share via