झारखण्ड में प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिये किस की महत्वकांक्षी योजना तैयार : अच्युत सामंता

Share
Link copied

टीम दृष्टि

रांची. प्रतिष्ठित कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य अच्युत सामंता ने कहा है कि झारखण्ड में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, दिव्यांग एवं सामान्य वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिये कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज (किस) ने एक विस्तृत योजना तैयार की है. उन्होंने कहा कि राजधानी रांची के नज़दीक उक्त योजना के सफल कार्यान्वयन के लिये जरुरी कदम उठाये जा रहे हैं.
झारखण्ड में प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिये किस की महत्वकांक्षी योजना तैयार : अच्युत सामंता

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ.प्रणव कुमार बब्बू के साथ भुवनेश्वर में अपनी मुलाक़ात के दौरान श्री सामंता ने कहा कि ओड़िशा के चालीस हज़ार से अधिक प्रतिभावान परन्तु आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर परिवार के विद्यार्थियों को किस अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत न केवल शिक्षा बल्कि आवास एवं अन्य आधारभूत सुविधायें भी प्रदान कर रहा है और इसी स्वरुप में झारखण्ड में भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जायेगा.
बातचीत के दौरान डॉ.बब्बू ने सांसद श्री सामंता और किस की निदेशक सष्मिता सामंता को जानकारी दी कि झारखण्ड के आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर पर बेहद प्रतिभावान विद्यार्थी किस की सहायता से बेहतर उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं और ओड़िशा में किस का संरचनात्मक ढांचा यह बताने को पर्याप्त है कि ऐसी संरचना की जरूरत झारखण्ड को भी है. डॉ.बब्बू ने कहा कि झारखण्ड के लोग शिक्षा की महत्ता को बखूबी समझते हैं और वे कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज की हर संभव मदद के लिये हमेशा तैयार हैं.
डॉ.बब्बू ने झारखण्ड के विद्यार्थी हित में महत्वांकांक्षी योजना तैयार करने के लिये श्री सामंता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की हार्दिक प्रसन्नता है कि श्री अच्युत सामंता और सष्मिता सामंता से उनकी पिछली रांची यात्रा के दौरान उन्होंने इस संदर्भ में अनुरोध किया था और किस ने न केवल उसपर सकारात्मक निर्णय लिया बल्कि प्रभावी योजना भी तैयार की जो अब कार्यान्वयन को तैयार है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow